Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली उपभोक्ताओं की समस्या के हल के लिए 21 जनवरी को लगेंगे ऊर्जा मेले

Ranchi : जेबीवीएनएल बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 21 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा मेले का आयोजन करेगा. इसके लिए रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने रांची एरिया बोर्ड के अधीन पड़ने वाले जिलों एवं डिविजनों में स्थान तय कर दिया है. जीएम ने निर्देश दिया है कि इस मेले में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित कई समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

इन समस्याओं का होगा समाधान

  • सरकार द्वारा 100 यूनिट फ्री बिजली के बारे में कंज्यूमरों को बताया जाएगा कि कैसे इसका लाभ उठाया जाए.
  • नये कनेक्शन के लंबित मामलों का निबटारा होगा.
  • लोड बढ़ाने से संबंधित मामला सुलझेगा.
  • कृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन से जुड़े मामले हल होंगे
  • बिजली बिल सुधार के मामले सुलझाये जायेंगे.
  • खराब एवं जले ट्रांसफारमर बदले जाने की शिकायतें सुनी जायेंगी
  • लो-वोल्टेज की समस्या से जुड़ी शिकायतें दर्ज होंगी
  • पोल और तार चेंज करने के मामले पर शिकायतें दूर होंगी

इन स्थानों पर लगेगा मेला

डोरंडा डिवीजन : भवानीपुर मैदान, झंडा चौक डोरंडा, सतरंजी पेट्रोल पंप के निकट कोकर डिवीजन : कोकर बिजली ऑफिस, हरिओम टॉवर, विद्युत सबस्टेशन, मोरहाबादी न्यू कैपिटल डिवीजन : मारवाड़ी स्कूल, शहीद चौक, पिठोरिया हाईस्कूल रांची सेंट्रल डिवीजन : गुरूनानाक स्कूल के निकट, विद्युत सबस्टेशन पुंदाग, विद्युत सबस्टेशन हरमू रांची पूर्वी : विद्युत सबस्टेशन, सिकिदरी, अनगड़ा बाजार, तमाड़ चौक रांची पश्चिमी : पंचायत सचिवालय सुंडिल, नगड़ी बाजार, मुड़मा बाजार मांडर खूंटी सर्किल : खूंटी ब्लॉक कैंपस, तोरपा कैंपस गुमला : पटेल चौक गुमला, विशुनपुर ब्लॉक चौक कैंपस, एनएचपीसी मैदान कोनबिर बसिया लोहरदगा : कुडू बिजली ऑफिस, विद्युत सबस्टेशन लोहरदगा सिमडेगा : सिमडेगा ब्लॉक कैंपस, लचरागढ़ कोलेबिरा इसे भी पढ़ें हजारीबाग">https://lagatar.in/mahajutan-of-panchayat-samiti-members-in-hazaribagh-get-rights-otherwise-mass-resignation/">हजारीबाग

में पंचायत समिति सदस्यों का महाजुटान, मिले अधिकार, नहीं तो सामूहिक इस्तीफा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही