Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 हजार रुपये देने के बाद ही ऊर्जा मित्र का मिल रहा काम, ड्रॉफ्ट से कंपनी वसूल रही पैसा

Advertisement
Advertisement

जेबीवीएनएल ने रांची में मीटर बिलिंग का काम कॉम्पीटेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा, कंपनी कर रही है ऊर्जा मित्रों की बहाली

Ranchi : कॉम्पीटेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी रांची में मीटर रीडिंग व इलेक्ट्रीसिटी बिल उपलब्ध कराने का काम शुरू करने वाली है. इस कंपनी का चयन जेबीवीएनएल ने किया है. कॉम्पीटेंट एनर्जी रांची में अपना काम जल्द ही शुरू कर देगा. इसके लिए कंपनी द्वारा ऊर्जा मित्रों की बहाली की जा रही है. रांची जोन के लिए करीब 700 ऊर्जा मित्रों की बहाली होनी है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/check-1-new.jpg"

alt="" class="wp-image-64212"/>

नौकरी के नाम पर लिया जा रहा 15 हजार रुपये

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/check-2-new.jpg"

alt="" class="wp-image-64214"/>

लगातार न्यूज को शिकायत मिली कि कंपनी 15 हजार रुपये लेकर नौकरी दे रही है. जो पैसा नहीं दे रहा है, उसे नियुक्त नहीं किया जा रहा है. ऊर्जा मित्र की नौकरी करने वाले एक-एक व्यक्ति से राशि मांगी गई है. नौकरी के लालच में बेरोजगार कंपनी को 15 हजार रुपए का बैंक ड्रॉफ्ट दे रहे है. जो राशि जमा कर रहा है, उसी की नियुक्ति हो रही है.

ऊर्जा मित्रों ने लगातार न्यूज को बताया कि पिछली कंपनी ने बिना कोई पैसा लिए काम पर रख रही थी. कॉम्पीटेंट एनर्जी को ​मीटर बिलिंग का काम मिला है. यह कंपनी ऊर्जा मित्र की नौकरी देने के लिए पैसों की उगाही कर रहा है. झारखंड में गरीब बेरोजगार 15 हजार रुपए कहां से दे पाएंगे. कंपनी को बिना पैसा लिए ही नियुक्ति करनी थी. जैसा पिछली कंपनी ने किया था.

नौकरी के नाम पर उगाही की बात गलत, रिफंडेबल सिक्युरिटी मनी ले रही है कंपनी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/compamny-1.jpg"

alt="" class="wp-image-64213"/>

कॉम्पीटेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रसिडेंट रवि प्रभाकर से लगातार न्यूज ने इस संबंध में बातचीत की. तो उन्होंने कहा कि ऊर्जा मित्र की नौकरी देने के नाम पर कंपनी राशि की उगाही नहीं कर रही है. जो उम्मीदवार ऊर्जा मित्र की नौकरी के लिए आ रहे है, उनसे लिखित रूप में 15 हजार सिक्युरिटी मनी के रुप में लिया जा रहा है. क्योंकि कंपनी ऊर्जा मित्रों को प्रिंट मशीन, मोबाइल आदि देगी. यह पैसा रिफंडेबल है. इसलिए ड्रॉफ्ट से ली जा रही है. ऊर्जा मित्र जैसे ही नौकरी छोडेंगे, तो राशि उनके एकाउंट में वापस हो जाएगी.

ऊर्जा मित्रों को दी जाएगी ट्रेनिंग, उपभोक्ताओं से कैसे बनाये बेहतर संबंध

रांची में साढ़े तीन साल से फ्लूएंट ग्रिड कंपनी बिजली बिल वसूली का काम कर रही थी. कंपनी को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा कई बार शिकायत की गई कि कंपनी सही तरीके से बिलिंग भी नहीं करती है. और मीटर रीडिंग भी समय पर नहीं होती है. जिसके बाद बिजली वितरण निगम ने इस काम के लिए नई कंपनी का चयन किया. नई कंपनी जब काम संभालेगी, तो उसके ऊर्जा मित्रों को और अधिक जिम्मेदार बनाया जाएगा. उनको ट्रेनिंग दी जाएगी कि किस तरह से कंज्यूमर के घर जाये. कैसे उनको कन्वींस करें, कैसे उनको सही तरीके से और समय पर बिल उपलब्ध कराएं. साथ ही उनको यह भी ट्रेनिंग दी जाएगी कि वो उपभोक्ताओं के घर जाकर उनको कन्वींस करके और बिजली बिल का भुगतान करवायें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही