Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 दिनों की छुट्टी पर गए ऊर्जा सचिव, अबतक नहीं मिला किसी को प्रभार

Ranchi: ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार 20 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं. लेकिन उनका पदभार अबतक कार्मिक विभाग ने किसी अधिकारी को नहीं दिया है. अविनाश कुमार महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव के पदभार पर भी हैं. इसके अलावा वो ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी और जेबीवीएनएल के एमडी अविनाश कुमार के पदभार पर भी हैं. अविनाश कुमार 12 से 31 मई तक 20 दिवसीय छुट्टी पर विदेश चले गए हैं. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
ऐसे में इनका अवकाश तो मंजूर कर लिया गया है, मगर प्रभार अब तक कार्मिक विभाग ने किसी अधिकारी को नहीं दिया है. इसके कारण ऊर्जा, महिला बाल विकास सहित ऊर्जा विकास निगम और जेबीवीएनएल में कई महत्वपूर्ण संचिका का काम थम गया है. जरूरी निर्णय लेने में दिक्कतें हो रही हैं. अमूमन यह होता है कि जब किसी विभाग के सचिव लंबी अवकाश पर जाते हैं तो किसी को उनके विभागों का प्रभार सौंप दिया जाता है. मगर अविनाश कुमार के 12 मई से अवकाश पर जाने के बाद अब तक किसी अधिकारी को प्रभार नहीं दिया जाना, कार्मिक विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है. इसे भी पढ़ें- पंछी">https://lagatar.in/food-for-the-bird-water-for-the-bird-distribution-of-80-sakora-and-grains-in-the-second-phase-of-the-campaign/">पंछी

को दाना- पंछी को पानी : अभियान के दूसरे चरण में 80 सकोरा व दाना का वितरण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही