Search

 
 
 

विदेश मंत्रालय ने रूसी तेल खरीद पर कहा, 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रूस और वेनेजुएला से तेल की खरीद के संबंध में कहा कि भारत के पूर्व के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है. भारत देशवासियों के हित में पहले की तरह ही कदम उठाता रहेगा. हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है.
 

 NewDelhi :  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में रूस और वेनेजुएला से तेल की खरीद के संबंध में भारत की स्थिति स्पष्ट की. ट्रंप टैरिफ 50 से 18 फीसदी किये जाने और रूस से तेल खरीदारी घटाये जाने के संदर्भ में आज गुरुवार को यह  बात साफ कर दी कि देशवासियों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

 

Delhi | Responding to ANI's question about President Trump’s claim that India has agreed to stop buying Russian oil and shift to buying crude from the United States and possibly Venezuela, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "The government has stated publicly on several… pic.twitter.com/QSZdp9UeYL

 उन्होंने कहा कि बाजार की परिस्थितियों तथा बदलते अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों को ध्यान में रखकर ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना हमारी रणनीति का हिस्सा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रूस और वेनेजुएला से तेल की खरीद के संबंध में कहा कि भारत के पूर्व के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है. भारत देशवासियों के हित में पहले की तरह ही कदम उठाता रहेगा. हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. 

 

रणधीर जायसवाल ने कहा,  सरकार(मोदी) ने कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुकी है कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बाज़ार की वर्तमान परिस्थितियों और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना भारतीय रणनीति का मूल आधार है.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही