Search

 
 
 

प्रवर्तन निदेशालय ने money laundering मामले में एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया

 
Mumbai :  प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एनसीपी नेता  और मंत्री नवाब मलिक  को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिये जाने की खबर है. गिरफ्तारी के् बाद एनसीपी नेता की जेजे हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराई गयी.  आरोपी मंत्री को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जायेगा. इससे पूर्व आज  सुबह महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अपने साथ ले गयी थी. खबर है कि ईडी के अधिकारी सुबह पांच बजे नवाब मलिक के आवास पहुंचे और उन्हें अपने साथ ED कार्यालय ले गये. जानकारी के अनुसार ईडी ने उन्हें अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में तलब किया है. उसी सिलसिले में नवाब मलिक को ED दफ्तर ले जाया गया. नवाब मलिक से हुई पूछताछ पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. शिवसेना नेता संजय राउत, NCP नेता सुप्रिया सुले का भी मोदी सरकार पर भड़के. नवाब मलिक ने ट्विटर पर लिखा है, ना डरेंगे ना झुकेंगे. 2024 के लिए तैयार रहिए.

नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा था

जान लें कि पूर्व में नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा था. ईडी के अधिकारी उनसे एक प्रॉपर्टी में अंडरवर्ल्ड के लिंक होने के मामले की जांच करना चाहते थे. फिलहाल पूछताछ जारी है. सूत्रों के अनुसार  ईडी को शक है कि नवाब मलिक की इस जमीन में अंडरवर्ल्ड के लोग भी जुड़े हो सकते हैं.  नवाब मलिक की यह जमीन कुर्ला इलाके में है. जिसको लेकर कुछ दिनों पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. बता दें कि जिस जगह पर ईडी कार्यालय है ,वहीं से कुछ कदम के फासले पर एनसीपी का प्रादेशिक कार्यालय है. ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि एनसीपी कार्यकर्ता ईडी कार्यालय के बाहर जमा हो सकते हैं. यहां की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.

 भाजपा नेताओं और अधिकारियों के बारे में खुलासा करूंगा  

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने नवाब मलिक से पूछताछ को लेकर कहा कि  भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जो भी अपनी आवाज उठाता है, उसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए डराने धमकाने का काम काफी दिनों से किया जा रहा है. आज भी ईडी ने वही किया है.  कहा कि  सिर्फ महाविकास अघाड़ी के नेताओं पर ही ईडी के अधिकारियों की कार्रवाई क्यों हो रही है? क्या भाजपा के नेताओं पर कोई भी मामला नहीं है. या वह सब बिल्कुल दूध के धुले हुए हैं. मुझे पूरा यकीन है कि शाम तक नवाब मलिक घर जरूर लौटेंगे. 2024 के बाद इन सब की भी जांच होगी. आने वाले दिनों में मैं कई भाजपा नेताओं और अधिकारियों के बारे में खुलासा करूंगा.  भले ही मुझे कितनी भी बड़ी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही