Search

प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब CM चन्नी के भतीजे को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया

Chandigarh : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है. खबर है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  अवैध बालू खनन केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तारी देर रात उनसे करीब 8 घंटे हुई पूछताछ के बाद जालंधर से हुई है.

हनी के घर से करीब 7.9 करोड़ रुपये कैश मिले थे

बता दें कि चन्नी के भतीजे  हनी के घर पर करीब दो सप्ताह पहले ईडी ने छापा मारा था.   हनी के दो सहयोगियों के ठिकानों पर भी रेड पड़ी थी.  छापेमारी में हनी के घर से करीब 7.9 करोड़ रुपये कैश मिला था. हनी के सहयोगी संदीप कुमार के यहां से 2 करोड़ रुपये मिले थे. आरोप है कि भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की. उनपर बालू के अवैध खनन में भी शामिल होने का आरोप है.

भाजपा, अमरिंदर समेत अन्य दल सीएम चन्नी पर हल्ला बोल रहे हैं

ईडी ने खुलासा किया था कि भूपिंदर सिंह हनी, कुदरतदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर्स ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे. यह कंपनी साल 2018 में बनायी गयी थी.   इस मामले पर पंजाब में जम कर राजनीति  हो रही है. भतीजे के घर हुई छापेमारी के बाद से ही भाजपा, अमरिंदर समेत अन्य दल सीएम चन्नी पर हल्ला बोल रहे हैं.  हनी के घर पर छापेमारी को सीएम चन्नी  ने राजनीति से प्रेरित छापा बताया था. उनको भी फंसाने की कोशिश का दावा किया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//