Search

 
 
 

Enforcement Directorate ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कंपनी पर छापेमारी के बाद दस्ताबेज जब्त किये

 
Kolkata : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी जिस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)थे, उसके कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर अपराध में संलिप्तता के संकेत देनेवाले दस्तावेज जब्त किये गये है. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बुधवार को यह जानकारी दी. अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं. केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि 21 और 22 अगस्त को लीप्स ऐंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन परिसरों की तलाशी ली गयी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में रेड की गयी

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की गयी. ईडी ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई इस मामले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्रा के खिलाफ की गयी, जो कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) थे. आरोप है कि कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन को अंजाम दिया गया. ईडी ने बताया कि भद्रा अप्रैल 2012 से मार्च 2016 तक कंपनी के निदेशक भी थे जबकि अभिषेक बनर्जी अप्रैल 2012 से जनवरी 2014 तक उक्त कंपनी के निदेशक थे. एजेंसी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाले कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया.

ईडी राजनीतिक बदले के तहत कार्रवाई कर रही है

अभिषेक बनर्जी ने सफाई देते हुए  कुछ भी गलत करने से इनकार किया है. उन्होंने दावा किया कि ईडी राजनीतिक बदले के तहत कार्रवाई कर रही है. केंद्रीय एजेंसी ने भद्रा को इस मामले में इस साल मई में गिरफ्तार किया था. ईडी पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, तृणमूल कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मणिक भट्टाचार्य, तृणमूल युवा इकाई के नेता कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी और अयान सिल को गिरफ्तार कर चुकी है. ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पांच आरोप पत्र दाखिल किये हैं. ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने पार्थ चटर्जी को पार्टी से निलंबित कर दिया. इस मामले में अबतक 126 करोड़ से अधिक रुपये की संपत्ति जब्त की गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही