Search

 
 
 

कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का लुकआउट नोटिस

कोलकाता के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किये जाने की खबर है. यह कार्रवाई सोना पप्पू केस से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है.
 

New Delhi/Kolkata : कोलकाता के उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किये जाने की खबर है. यह कार्रवाई सोना पप्पू केस से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है.

 

आशंका जताई जा रही है कि डीसीपी शांतनु सिन्हा देश छोड़कर फरार हो सकते हैं, इस कारण नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि सोना पप्पू कोलकाता का बड़ा रियल एस्टेट डेवलपर और हिस्ट्री शीटर है.

 

उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों सहित 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.  जानकारी के अनुसार ईडी सोना पप्पू केस सिंडिकेट के नेटवर्क और इसमें पुलिस अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की गहराई से जांच कर रही है.

 

सूत्रों के अनुसार जांच में डीसीपी बिस्वास की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था.  जांच एजेंसी को पुख्ता संदेह है कि शांतनु सिन्हा बिस्वास देश छोड़ कर भाग सकते हैं.

 

खबर है कि ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए डीसीपी बिस्वास को कई बार समन भेजा था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही