Search

 
 
 

इंफोर्समेंट टीम ने रांची में चलाया तंबाकू और प्लास्टिक के खिलाफ जांच अभियान, 11000 फाइन वसूले

 
Ranchi : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने गुरुवार को राजधानी में प्लास्टिक और तंबाकू के खिलाफ जांच अभियान चलाया. टीम ने अपर बाजार, रातू रोड, गांधीनगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों और लोगों से 11000 रुपये फाइन वसूले. निगम की टीम ने इस दौरान दुकानदारों को निर्देश दिया कि ग्राहकों को झोला लेकर आने को प्रेरित करें, ताकि शहर पूरी तरह से पॉलीथिन मुक्त हो सके. ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पिछले 10 दिनों से जांच अभियान बंद था. अब फिर से अभियान की शुरूआत हो गई है.

कोटपा नियम के तहत 10 तंबाकू विक्रेताओं से 2000 रुपये फाइन वसूले

कोटपा नियम के शहर में रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा तंबाकू उत्पादों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया. तंबाकू विक्रेताओं से फाइन भी वसूले गये. इंफोर्समेंट टीम ने 10 तंबाकू विक्रेताओं से 2000 रुपये फाइन वसूले. प्रत्येक विक्रेता से 200-200 रुपये फाइन लिया गया. इसे भी पढ़ें- बीएयू">https://lagatar.in/workshop-on-smart-farming-in-bau-farmers-will-benefit-from-nanotechnology/">बीएयू

में स्मार्ट फार्मिंग पर कार्यशाला, नैनो टेक्नोलॉजी से किसानों को होगा फायदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही