Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोरहाबादी पहुंची इनफोर्समेंट की टीम, अधिकारी के आदेश का कर रही इंतजार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार सुबह से ही नगर निगम की इंफोर्समेंट की टीम पहुंची हुई है. टीम  अपने अधिकारी के आदेश का इंतजार कर रही है. जिसके बाद मोरहाबादी के सभी दुकानों को हटा दिया जायेगा. बता दें कि गुरूवार को मोरहाबादी मैदान  के पास गोलीबारी हुई था. जिसमें एक अपराधी कालू लांबा मारा गया था. जिसके बाद शुक्रवार को एसडीओ ने मोरहाबादी में धारा 144 लागू कर दिया है साथ ही मैदान के आस- पास लगने वाले दुकानों को हटाने का आदेश दिया था. सभी दुकानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. इसे भी पढ़ें - बैतलवा">https://lagatar.in/carpet-bombing-of-congress-on-modi-government-on-pegasus-report-of-new-york-times-the-watchman-is-the-only-spy/">बैतलवा

फिर डाल पर, न्यूयॉर्क टाइम्स की Pegasus रिपोर्ट पर कांग्रेस की मोदी सरकार पर Carpet bombing, चौकीदार ही जासूस है…

इंफोर्समेंट टीम जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौजूद है

मोरहाबादी में रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौजूद है. इंफोर्समेंट ऑफिसर सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि दुकानों को हटाने के लिए हमारी टीम डटी हुई है. जैसे ही सुपीरियर अधिकारी का ऑर्डर आयेगा दुकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें - मोरहाबादी">https://lagatar.in/after-the-order-to-remove-the-shop-from-morhabadi-the-shopkeepers-and-staff-came-on-the-road/">मोरहाबादी

से दुकान हटाने के आदेश के बाद सड़क पर उतरे दुकानदार और स्टाफ

लाउडस्पीकर से दुकानों को हटाने की अपील की जा रही है

इसके साथ- साथ नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम लाउडस्पीकर से दुकानों को हटाने की अपील भी कर रही है. अपील करते हुए इंफोर्समेंट टीम कह रही है कि मोरहाबादी में धारा 144 लागू हो गया है. आदेशानुसार दुकानदार अपने दुकान को खुद हटा ले वरना नगर निगम की टीम दुकानों को जब्त करने का काम करेगी. इस मौके पर तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी और तीन ट्रक मौजूद है. इसे भी पढ़ें - मोरहाबादी">https://lagatar.in/morhabadi-bullet-case-another-criminal-involved-in-kalu-lamas-murder-arrested/">मोरहाबादी

गोली कांड : कालू लामा की हत्या में शामिल एक अन्य अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही