Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभियंता इंदुशेखर झा का निधन, अंतिम संस्कार मंगलवार को हरमू मुक्तिधाम में

Ranchi : एकीकृत बिहार राज्य के सिंचाई विभाग से वरीय अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त  इंदुशेखर झा का सोमवार दोपहर ऑर्किड अस्पताल में  निधन हो गया. वे लगभग 87 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे पत्नी मंजुलता झा, पुत्र कमलेश व पुत्र वधू प्रभा, प्रदीप-प्रीति, कुमुद-कल्पना, पवन-नितू  व पुत्री सहित नाती-पोते-पोतियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इंदुशेखर झा मूल रूप से दरभंगा जिले के प्रतिष्ठित गांव तरौनी के रहनेवाले थे और फिलहाल परिवार के साथ रांची के न्यू नगराटोली में रह रहे थे. वरीय अधीक्षण अभियंता के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बिहार में कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को समय पर धरातल पर उतारा. सरल, सहज एवं हंसमुख स्वभाव के धनी झा सेवानिवृत्ति के बाद जीवन पर्यंत सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे. अपने जीवन काल में समाज के कई लोगों को  मदद पहुंचायी. समाज के गरीब तबके के बेटे-बेटियों के विवाह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते और मदद किया करते थे. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा. अंतिम यात्रा  न्यू नगरा टोली स्थित आवास से हरमू मुक्तिधाम के लिए निकलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही