Search

 
 
 

गढ़वा में इंजीनियर साहब का भौकाल, थार पर लिखवाया भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार

 
Garhwa : गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से महिंद्रा थार जीप से एक साहब प्रखंड कार्यालय आ रहे हैं. साहब का भौकाल ऐसा मानो कोई बड़ा नेता आया हो. चमचमाती थार और उसके दोनों ओर लगी फुल माला को प्रखंड कार्यालय में मौजूद कर्मी से लेकर आम जनता तक  हर कोई देखते ही रह जाते हैं. लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि लगता है कोई बड़ा नेता आया है. चुनाव का समय भी है. जब पता लगाया गया तो जानकारी मिली कि साहब कोई नेता नहीं, बल्कि 15वें वित्त के जूनियर इंजीनियर साहब हैं. अभी कुछ दिन पहले ही भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में उनका पदस्थापन हुआ है. नाम है राजू प्रजापति. वह मूल रूप से गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के चंदनी के रहने वाले हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. मगर साहब का भौकाल आचार संहिता को भी ठेंगा दिखा रहा है. जूनियर इंजीनियर की थार जीप के पीछे झारखंड सरकार और आगे नंबर प्लेट के उपर असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, रांची लिखा है. थार जीप में लगे बोर्ड के संबंध में पूछे जाने पर जूनियर इंजीनियर टाल-मटोल करते नज़र आए. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-announcement-of-seat-sharing-in-grand-alliance-rjd-will-contest-on-26-seats-congress-on-9-and-left-on-5-seats/">बिहार

: महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान, राजद 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट 5 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही