Chennai : भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर 13 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. मैच से पहले ही इंग्लैंड ने अपने 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है. डॉम बैस, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. इंग्लैंड ने पांच नये खिलाड़ियों का एलान किया है. मोईन अली, बेन फोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड का खेलना तय है. क्रिस वोक्स और ओली स्टोन में से कोई एक दूसरे टेस्ट के अंतिम 11 में रहेगा. इंग्लैंड ने डॉम बैस, जेम्स एंडरसन और जोस बटलर को खिलाड़ियों को आराम देने की अपनी रणनीति के तहत बाहर रखा है. जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे. जोस बटलर इंग्लैंड वापस जा चुके हैं. बेन फोक्स बचे हुए तीन टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के मुख्य विकेटकीपर होंगे. इसे भी पढ़ें - चंदा">https://lagatar.in/chanda-kochhar-gets-bail-prohibited-from-going-out-of-country-without-court-order/26489/">चंदा
कोचर को मिली जमानत, कोर्ट के आदेश के बिना देश से बाहर जाने पर रोक
में बीजेपी का चुनावी दांव, पेट्रोल-डीजल 5 रुपये सस्ता, शराब पर भी ड्यूटी घटी
कोचर को मिली जमानत, कोर्ट के आदेश के बिना देश से बाहर जाने पर रोक
रोरी बर्न्स का खेलना तय
दूसरे टेस्ट में डॉम बैस की जगह मोईन अली खेलेंगे. जेम्स एंडरसन की जगह स्टुअर्ट ब्रॉड को मिलेगी. इसके अलावा आर्चर की जगह क्रिस वोक्स या फिर ओली स्टोन में से किसी एक को टीम में जगह दी जायेगी. रोरी बर्न्स और लॉरेंस खराब प्रदर्शन के बावजूद दूसरा टेस्ट खेलेंगे. लीच भी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं. टीम इस प्रकार है- रोरी बर्न्स, सिब्ले, लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, क्रिस वोक्स/ओली स्टोन इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/bjps-election-bet-in-assam-petrol-diesel-cheaper-by-rs-5-duty-on-liquor-also-reduced/26486/">असममें बीजेपी का चुनावी दांव, पेट्रोल-डीजल 5 रुपये सस्ता, शराब पर भी ड्यूटी घटी
Leave a Comment