Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ENGvNZ: एंडरसन ने की कुक की बराबरी, एक टेस्ट से बनेंगे सबसे बड़े इंग्लिश खिलाड़ी

Advertisement
Advertisement

London: इंग्लैंड के समर क्रिकेट सीजन का आगाज होते ही फैंस में खुशी है. इस सीजन की शुरुआत मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज से हुई है. ये मैच लॉर्ड्स में खेले जा रहे हैं. पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. इस मैच की सबसे खास बात ये है कि मुकाबला के लिए उतरते ही इंग्लिश पेसर जेम्स एंडसन ने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

एंडरसन ने कुक की बराबरी में रिकॉर्ड बना ली

2003 को डेब्यू करने वाले क्रिकेटर जेम्स एंडरसन का यह 161 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच है. इतने मैच खेल चुके एंडरसन, एलिस्टर कुक की बराबरी करते हुए रिकॉर्ड बना लिया है. दरअसल एलिस्टर कुक बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं. कुक ने इंग्लैंड के लिए साल 2006 से 2018 तक क्रिकेट खेला.

इसे भी पढ़ें - IMA">https://lagatar.in/ima-claim-patanjali-did-coronils-test-on-fish-that-too-was-not-done-properly/80575/">IMA

का दावा : पतंजलि ने मछली पर किया कोरोनिल का टेस्ट, वो भी ठीक से नहीं हुआ

दोनों ही इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी

यहां दोनों क्रिकेटर को लेकर अच्छी बात ये है कि दोनों की एक देश के हैं. साथ ही दोनों ने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन व सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे एलिस्टेयर कुक ने करीब साढ़े 12 हजार रन बनाए हैं. जबकि जेम्स एंडरसन ने 614 टेस्ट विकेट अपने नाम दर्ज किये हैं. एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जॉक कैलिस (166) को भी रिकॉर्ड में पछाड़ सकते हैं.

महज 16 विकेट से दूर है एक और रिकॉर्ड

यदि गेंदबाजी की बात करें तो इसमें एंडरसन इंग्लैंड में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं. इस रिकॉर्ड को बनाने में एंडरसन महज 16 विकेट ही दूर हैं. एंडरसन ने अब तक 89 टेस्ट मैचों में 384 विकेट लिए हैं. वहीं श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 79 मैचों में 493 विकेट झटके हैं. भारत के अनिल कुंबले ने 63 मैचों में 350 विकेट के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 82 मैच खेसे और उसमें 334 विकेट अपने ही देश की पिच पर लिये हैं.

इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/the-supreme-court-asked-the-center-for-the-account-of-the-purchase-of-the-vaccine-asked-how-many-got-the-dose/80501/">सुप्रीम

कोर्ट ने केंद्र से टीका खरीद का हिसाब मांगा, पूछा- कितनों को लगी खुराक

न्यूजीलैंड के लिए अहम सीरीज

इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच बर्मिंघम में खाला जाना है. ये मैच 10 जून को होगा. न्यूजीलैंड के लिए यह टेस्ट शृंखला बेहम अहम है. क्योंकि भारत के खिलाफ इसी महीने में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ये मैच अहम मानी जा रही है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, डॉमिनिक सिब्ली, जैक क्राउली, डेनियल लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, जेम्स ब्राकी (विकेटकीपर), के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, डेवोन कॉनवे, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, काइल जैमिसन के अलावा टिम साउदी और नील वेगनर.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही