Search

 
 
 

बढ़ाया मान : डिवाइन स्कूल के छात्र राजेश को ओपन नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड

 
झारखंड, बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय सहित विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने लिया था ह‍िस्‍सा Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड के गंगपाचो स्थित सीबीएसई बोर्ड से प्लस-टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र राजेश कुमार ने ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्‍ड जीता है. प्रतियोगिता में झारखंड, बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय सहित विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. यह प्रतियोगिता कोलकाता के एसवीएस विद्यालय में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हुआ. राजेश कुमार का लोहरदगा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप में चयन हुआ था. विद्यालय के निदेशक आईपी भारती ने कहा कि कई प्रदेशों के बीच चमके बरकट्ठा प्रखंड के होनहार खिलाड़ी राजेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है. उन्होंने राजेश कुमार के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय ताइक्वांडो शिक्षक गुलाम हसन को दिया, जो अपने प्रशिक्षण से राजेश जैसे हीरा को संवारे. प्राचार्य भानू प्रताप सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा का खेल ताइक्वांडो में डिवाइन स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा प्रतियोगिता दर प्रतियोगिता निखरता ही जा रहा है. नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों में उल्लास है. विद्यालय के शिक्षक रामनंदन कुमार, काशीनाथ महतो, संजय कुमार यादव, अविशेष कौशल, विमल किशोर, कुलदीप पासवान, अनिल उपाध्याय, राजीव मोदी, प्रीति प्रभा, शबनम खातून, सुलेखा मोदी, राधा कुमारी, रूबी खारुन आदि ने खुशी जाहिर करते हुए राजेश कुमार को शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही