मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी ईशू बहन ने अनुयायियों से अपने अनुभव साझा किये Ranchi : हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के ओम शांति रिट्रीट सेंटर से मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी ईशू बहन ने अनुयायियों से अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि हर पल जीवन का आनंद लें. हमेशा खुश रहें. खुशी जैसी कोई दूसरी खुराक नहीं है. उन्होंने बताया कि हर पल खुश रहने के लिए राजयोग का अभ्यास आवश्यक है. परमात्मा हजार भुजाओं से सदा हमारे साथ है. इसी भावना को आत्मसात कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहना है.
हर पल जीवन का आनंद लें, हमेशा खुश रहें : ब्रह्माकुमारी ईशू बहन
Last Updated: May 11, 2024 12:00 AM (IST)