Search

 
 
 

अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रबुद्ध जनों ने सरहुल शोभायात्रा का किया स्वागत

 
Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल के शुभ अवसर पर चडरी सरना समिति एवं केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में अल्बर्ट एक्का चौक पर मंच सजा कर सरहुल शोभायात्रा लेकर आए पहान एवं सरना धर्मावलंबियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. मंच का संचालन कुमुद कुमार वर्मा ने किया. मंच पर अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रांची के विधायक सीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, रांची की मेयर आशा लकड़ा, जेके इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर यातायात जीतबाहन उरांव, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार, मुख्य पहान जगलाल पहान, केंद्रीय सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव, कमल सिंघानिया, शिव सेना प्रमुख संदीप मुखर्जी, महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, ललित ओझा, बंटी यादव, कांग्रेस नेता राकेश किरण महतो उपस्थित थे. इन सभी लोगों को सरना अंग वस्त्र (बंडी) व सरना पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. देखें वीडियो https://youtu.be/ZAXJGAX0mO4

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/281.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चडरी में विधि-विधान से पूजा, शोभायात्रा निकाली गयी

चडरी ग्राम में प्रकृति पर्व सरहुल की पूजा गुड्डू पहान द्वारा विधि- विधान एवं परंपरागत तरीके से की गयी. साथ ही साथ चडरी सरना समिति के चडरी ग्राम से हजारों की संख्या में लोग सरहुल शोभायात्रा में पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा की अगुवाई में शामिल हुए. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष सह चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपना धर्म - संस्कृति, रीति- रिवाज एवं रूढ़िवादी परंपरा व्यवस्था को बरकरार रखने की जरूरत है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमुद कुमार वर्मा, पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा, शंकर लिंडा, राजेश मुंडा, विक्की मुंडा, राहुल मुंडा, प्रकाश मुंडा, आकाश मुंडा, प्रेम लिंडा, नैन लिंडा, चीकू लिंडा, उदय मुंडा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – जल-जंगल-">https://lagatar.in/there-is-water-forest-land-only-then-we-exist-hemant-soren/">जल-जंगल-

जमीन है, तभी हमारा वजूद है : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही