Ranchi: रांची विवि अंतर्गत इंटरमीडिएट में नामांकन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी. इसके लिए 24 अगस्त को एडमिशन पोर्टल खोला जायेगा. शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने एडमिशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी करवाया. बता दें कि इससे पहले एबीवीपी ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा का लगभग देढ़ घंटे तक घेराव किया था. इस दौरान नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से गुस्साए एबीवीपी के सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की थी. सभी इंटर में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए धरने पर बैठ गए थे. अंत में कुलपति को नोटिफिकेशन जारी करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/allegation-of-land-scam-against-karnataka-cm-governor-gives-permission-to-prosecute/">कर्नाटकसीएम के खिलाफ जमीन घोटाले का आरोप, राज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की अनुमति [wpse_comments_template]
Leave a Comment