Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के चार उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन शुरू

Latehar: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो मई को 80 उत्कृष्ट विद्यालय के भवनों का ऑनलाइन उद्घाटन व नामांकन प्रक्रिया का प्रारंभ किया. जिसमे लातेहार जिला के चार विद्यालय भी शामिल हैं. इन विद्यालयों में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार, राजकीयकृत प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय लातेहार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लातेहार व मॉडल स्कूल मनिका का नाम है. इन विद्यालयों में सीबीएसई के तहत नामांकन लिया जायेगा. नामांकन प्रत्र जमा करने का अंतिम दिन 15 मई तय किया गया है. नामांकन कराने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र व बीपीएल का सेल्फ अटेस्टेड की कॉपी, मूल आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में ऑफलाइन या झारखंड राज्य परियोजना के पोर्टल पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. वहीं नामांकन की जानकारी एनआइसी के वेबसाईट www.latehar.nic.in पर भी उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें: मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-chief-held-a-meeting-with-the-panchayat-representatives-regarding-cleanliness/">मझगांव

: स्वच्छता को लेकर मुखिया ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही