Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला महाविद्यालय में इंटरमीडिएट में जल्द शुरू होगा नामांकन : प्राचार्य

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रारंभ हो सकता है. इस संबंध में प्राचार्य डॉ आरके चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी नामांकन संबंधी सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है, उसकी अधिसूचना नहीं मिली है. अधिसूचना मिलते ही नामांकन संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी.  सरकार से आदेश पत्र मिलते ही महाविद्यालय इंटरमीडिएट की शासी निकाय की बैठक 5 जुलाई को महाविद्यालय में होगी. इसमें छात्रों के नामांकन संबंधी विचार-विमर्श कर इसकी सूचना सार्वजनिक रूप से आम लोगों को दे दी जाएगी ताकि नामांकन में किसी तरह का संशय ना हों. कितने प्रतिशत अंक तक के छात्रों का सीधे नामांकन होगा तथा नामांकन कब से प्रारंभ होगा, यह निर्णय भी उसी बैठक में लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-after-demonstrating-in-front-of-vikas-bhawan-the-displaced-people-locked-the-offices/">चांडिल

: विकास भवन के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद विस्थापितों ने कार्यालयों में जड़ा ताला

पहली पसंद बना घाटशिला कॉलेज

प्राचार्य ने यह भी बताया कि इंटर में नामांकन हेतु घाटशिला महाविद्यालय में कला संकाय में 640, विज्ञान में 512 तथा वाणिज्य में 512 सीटें हैं. ज्ञात हो कि घाटशिला क्षेत्र के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर निरंतर घाटशिला महाविद्यालय में संपर्क कर रहे हैं. इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की पहली पसंद घाटशिला कॉलेज ही है. इस बार 2023 में जो इंटरमीडिएट का परीक्षा फल आया है उसमें घाटशिला कॉलेज का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. विज्ञान में तो शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. कला एवं वाणिज्य में भी काफी अच्छा परिणाम आया है. तीनों संकाय में कुल 644 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें विज्ञान में 269 कला में 264 तथा वाणिज्य में 111 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही