Search

हायर एजुकेशन में नामांकन दर राष्ट्रीय औसत से 10.4% कम

  • - पीएम उषा योजना के तहत कॉलेज होंगे अपग्रेड, बढ़ेगी सुविधाएं
  • - 24.67 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिली
  • - झारखंड में सकल नामांकन अनुपात 18% और राष्ट्रीय औसत 28.4%
  • - अपग्रेडेशन के लिए 24.67 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • - 2025 तक सकल नामांकन अनुपात 50 फीसदी तक करने का है लक्ष्य
Ravi Bharti  Ranchi :  झारखंड में उच्च शिक्षा (हायर एजुकेशन) में सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से 10.4 फीसदी कम है. राष्ट्रीय औसत 26.4 फीसदी है. वहीं झारखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में सकल नामांकन अनुपात सिर्फ 18 फीसदी है. इसमें सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों को बहुविषयक के रूप में विकसित किया जाना है. सकल नामांकन अनुपात को वर्ष 2025 तक 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसको देखते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन दर बढ़ाने और गुणवत्ता में सुधार के लिए पीएम उषा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) की शुरूआत की गयी है. इसके लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार के बीच एकरारनामा भी किया गया है. विभिन्न कॉलेजों के अपग्रेडेशन के लिए 24 करोड़ 67 लाख 32 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.

सिदो-कान्हू यूनिवर्सिटी को मिले 6.63 करोड़

पीएम-उषा के तहत सिदो-कान्हू यूनिवर्सिटी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए छह करोड़ 63 लाख 97 हजार 700 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. इसके तहत एसपी महिला कॉलेज और दुमका में जी प्लस थ्री के एकेडेमिक भवन का निर्माण किया जायेगा. साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी.

नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी को 8.04 करोड़

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के जीएलए कॉलेज और डाल्टनगंज के अपग्रेडशन पर खर्च के लिए आठ करोड़ चार लाख 10 हजार 700 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. इस राशि से जी प्लस फोर भवन बनाया जायेगा, जिसमें लाइब्रेरी भी रहेगी. इसके अलावा नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में क्लास रूम, लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब स्थापित किया जायेगा. यह भवन जी प्लस टू होगा. इसके लिए चार करोड़ 99 लाख 91 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी को 4.99 करोड़ राशि स्वीकृत

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विनोबा भावे यूनिवर्सिटी को कॉलेजों के अपग्रेडेशन के लिए चार करोड़ 99 लाख 32 हजार 100 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. इस राशि से वनांचल कॉलेज, टंडवा में एकेडेमिक भवन, क्लास रूम और लैब का निर्माण किया जायेगा. यह भवन जी प्लस टू होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp