Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें:  देवघर डीसी

डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन सरकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में चापाकल या बोरिंग की सुविधा उपलब्ध है, वहां पेयजल की सुलभ व स्थायी व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में आंगबाड़ी केंद्रों को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले के सभी आंगबाड़ी केंद्रों में पेयजल व शौचालय का व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना था.


जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध शौचालय, पेयजल व भवन की स्थिति से संबंधित जानकारी विस्तार से दी. समीक्षा के क्रम में डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन सरकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में चापाकल या बोरिंग की सुविधा उपलब्ध है, वहां पेयजल की सुलभ व स्थायी व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें. जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल या शौचालय की समस्या है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए इन सुविधाओं को शीघ्र बहाल करें.

 

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, सभी बीडीओ, सीडीपीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही