Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मियों में पानी की किल्लत न हो यह सुनिश्चित करें : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में राज्य के लोगों को पानी की किल्लत का सामना ना करना पड़े इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ किया जाये. वह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/clashes-between-security-personnel-and-bsf-personnel-in-rims-uproar-in-emergency-department/">रिम्स

में सुरक्षाकर्मी और बीएसएफ के जवान के बीच नोकझोंक, इमरजेंसी विभाग में हंगामा

खराब पड़े चापाकल का मरम्मत करायें

विभागीय मंत्री पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब पड़े चापानलों की मरम्मत अभियान मोड में किया जाये. साथ ही अधूरी पड़ी जलापूर्ति योजनाओं का समय निर्माण पूर्ण हो सके इसके लिए संवेदकों के साथ सामंजस्य स्थापित कर त्वरित गति से काम सुनिश्चित किया जाये. बैठक में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी को निर्देश दिया कि गर्मी में पूरे राज्य में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए.यदि कोई शिकायत किसी भी माध्यम से मुझे मिलती है तो इसके लिये संबंधित कनीय अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, कार्यपालक अभियन्ता एवं अधीक्षण अभियनता जिम्मेवार होंगे. दोषी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

गर्मी में आमजनों को पेयजल की किल्लत ना हो

मंत्री ने कहा कि युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर चापाकल मरम्मति कार्य शुरू कर आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये. चापाकल मरम्मति वाहन में मोबाईल नंबर लिखवाने का निर्देश दिया. मंत्री ने अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित चापाकलों की साधारण मरम्मति एवं सड़े राईजर पाईप को बदलकर चापाकलों को दुरूस्त रखें. ताकि गर्मी में आमजनों को पेयजल की किल्लत ना हो. मंत्री ने होली के अवसर पर क्षमता से अधिक निर्बाध जलापूर्ति का निर्देश दिया. इसके अलावा मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों तथा अभियन्ताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को ससमय पूरा करने को कहा है. इसे भी पढ़ें - होली">https://lagatar.in/government-office-will-remain-closed-on-march-18-and-19-on-holi-festival-personnel-issued-notification/">होली

पर्व पर 18 और 19 मार्च को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, कार्मिक ने जारी की अधिसूचना

एनओसी के अभाव में कार्य लंबित रहता है

मंत्री ने कहा कि एनओसी के अभाव में कार्य लंबित रहता है. इसलिए समय से पूर्व पथ निर्माण विभाग, वन विभाग, एनएचआई, डीवीसी, रेलवे आदि विभागों से व्यक्तिगत संपर्क कर ससमय एनओसी लेकर निर्धारित अवधि में कार्य संपन्न करायें. मंत्री ने अभियन्ताओं को कहा कि किसी भी योजना को साकार करने में किसी भी प्रकार की बाधा आती है तो वो सीधे उनसे सम्पर्क करें, वे खुद उसका समाधान करेंगे. मंत्री ने बैठक में यह भी कहा कि अभियन्तागण पारदर्शी तरीके से काम करें. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक राज्य के 59 लाख 23 हजार हाउस होल्ड तक नल से जल पहुंचाना है. इसलिए तीव्र गति से योजनाओं को संपन्न करायें. संवेदकों से समन्वय बनाकर ससमय कार्य पूर्ण करायें. वैसे संवेदकों जिनका कार्य संतोषजनक नहीं है, उन्हें अविलम्ब अंतिम स्मार पत्र देकर उन्हें दंडित करें.

अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं

मंत्री ने वैसे संवेदकों जिनका कार्य अवधि विस्तार के बाद भी संतोषजनक नहीं है, उन्हें अविलम्ब अंतिम स्मार पत्र देकर उन्हें दंडित करने का निर्देश दिया.    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विभागीय सचिव को धनबाद जिलान्तर्गत निरसा उत्तर और निरसा दक्षिण बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना में हो रहे विलम्ब के कारण संबंधित एजेन्सी को टर्मिनेट कर नये सिरे से कार्य आरम्भ हेतु निविदा प्रकाशित करने का निर्देश दिया. इसके बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें - जनवरी">https://lagatar.in/from-january-2020-to-june-2021-more-than-5-lakh-unemployed-registered-in-employment-exchange/">जनवरी

2020 से जून 2021 तक 5 लाख से ज्यादा बेरोजगारों ने एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में कराया रजिस्ट्रेशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही