Search

 
 
 

नगर निकाय चुनाव भयमुक्त संपन्न  कराना प्राथमिकता:  लातेहार एसपी

एसपी ने थानों में लंबित कांडों की जानकारी ली और सभी थाना प्रभारियों को त्वुरित निष्पांदन करने का निर्देश दिया. कहा कि वारंटों के तामिला के लिए लगातार छापामारी अभियान चला कर वारंटियों को गिरफ्तार करें.
 

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पकक्ष व भयमुक्ता वातावरण में संपन्नी कराना प्रथमिकती है. इसके लिए पुलिस  अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा की चुनाव से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित कर लें.


एसपी ने थानों में लंबित कांडों की जानकारी ली और सभी थाना प्रभारियों को त्वुरित निष्पांदन करने का निर्देश दिया. कहा कि वारंटों के तामिला के लिए लगातार छापामारी अभियान चला कर वारंटियों को गिरफ्तार करें. फरार घोषित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए ठोस रणनीति बना कर अभियान चलाने की बात कही.


उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यिवस्था  चुस्तं दुरूस्तक रखने का निर्देश दिया. कहा कि समाज में विद्वेष व सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वोंर को चिह्नित कर उन पर नजर रखें. थानों में आने वाले ग्रामीणों की समस्यााओं को गंभीरता से सुनें और उनाक जल्द निष्पासदन करें. अपराध व उग्रवाद की घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद रवानी, डीएसपी संजीव मिश्रा, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हाो समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही