Search

 
 
 

Entertainment News :  एक दूजे के हुए आमिर -गौरी,शादी की तस्वीरें वायरल

एक्टर आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए है. दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर के घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की.
 

Lagatar  Desk : एक्टर आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए है. दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर के घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की. इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी ने 5 जुलाई को दोपहर करीब 12:45 बजे शादी के कागजात पर हस्ताक्षर किए. इस खास मौके पर दोनों के परिवार के लोग मौजूद रहे. समारोह के दौरान गौरी स्प्रैट का बेटा भी उनके साथ नजर आया. शादी पूरी होने के बाद आमिर और गौरी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं. इसके बाद आमिर ने बाहर मौजूद मीडिया और पपाराजी को मिठाई भी बांटी.

 

घर पर सजी शादी की महफिल

आमिर खान ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा. पाली हिल स्थित उनके घर को रोशनी से सजाया गया था. शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल हुए. आमिर की बेटी आइरा खान अपने पति के साथ पहुंचीं, जबकि बेटे जुनैद खान और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस खुशी का हिस्सा बने. शादी से एक दिन पहले घर पर तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें फर्नीचर और सजावट का सामान लाया जा रहा था.

 

कई खास मेहमानों ने बढ़ाई समारोह की रौनक

आमिर और गौरी की शादी में कई खास मेहमान भी शामिल हुए. राज ठाकरे ने समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी अपने दोस्त आमिर की खुशी में शामिल हुए.

 

आमिर की तीसरी शादी, पहले दो रिश्ते रहे चर्चा में

गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान दो शादियां कर चुके हैं. उनकी पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे -जुनैद और आइरा हैं. 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की. दोनों का एक बेटा आजाद है. हालांकि, 2021 में आमिर और किरण ने भी आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद भी आमिर का अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता बना हुआ है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही