Search

 
 
 

Entertainment News : एक दूजे के हुए अंशुला - रोहन, अर्जुन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई.
 

Lagatar Desk : बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई. इस खास मौके पर कपूर परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं.

 

 

इस दौरान अंशुला की सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वहीं बड़े भाई अर्जुन कपूर अपनी बहन को मंडप तक लेकर पहुंचे. भाई-बहन का यह भावुक पल शादी की सबसे खास यादों में शामिल रहा.

 

 

बहन की शादी के बाद अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट

बहन की शादी के बाद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अंशुला के साथ कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा कीं. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, -मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा. आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही हो और तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मन और आत्मा बेहद खुश हैं.

 

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Sister Anshula After Wedding To Rohan Thakkar with blessing of her late mother said Now I Have To Let You Go

अंशुला की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

अपने पोस्ट में अर्जुन कपूर ने अंशुला की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी बहन को बचपन से एक मजबूत, संवेदनशील और जिम्मेदार महिला बनते देखा है. उन्होंने लिखा -मैंने तुम्हें बड़े होते और एक ऐसी शानदार महिला बनते देखा है, जो हर कदम पर हमारी मां जैसी है. कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं.

 

शादी से पहले दुल्हन जैसी सजीं अंशुला कपूर, रोहन ने माथे पर किया Kiss; भाई अर्जुन  ने डांस से लूटी महफिल, PHOTOS - Fashion AajTak

हर कदम पर साथ निभाने का दिया वादा

अर्जुन कपूर ने अपनी बहन को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उसके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने लिखा -मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. हमेशा तुम्हारा सहारा बनूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी कम न हो. ढेर सारा प्यार… तुम्हारा अर्जुन भैया.अर्जुन कपूर का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके भाई-बहन के रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं और नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही