Search

 
 
 

Entertainment News : अगस्त में थिएटर्स में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, टॉक्सिक,आवारापन 2 समेत कई  फिल्में होगी  रिलीज

अगस्त 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में एक्शन, ड्रामा, इमोशन और बायोपिक से भरपूर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं.
 

Lagatar Desk : अगस्त 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में एक्शन, ड्रामा, इमोशन और बायोपिक से भरपूर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. यश, इमरान हाशमी, आर. माधवन, सनी देओल, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.सोशल मीडिया पर इन फिल्मों को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं अगस्त में रिलीज होने वाली 6 बड़ी फिल्मों के बारे में.

जीडीएन 

आर. माधवन और सत्यराज स्टारर 'जीडीएन' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म महान वैज्ञानिक और उद्योगपति जी.डी. नायडू की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में प्रियामणि भी अहम भूमिका निभा रही हैं.

 

एनआरआई पेज | बॉक्स ऑफिस | आर माधवन की फिल्म 'जीडीएन' को अगस्त में रिलीज से पहले यूए सर्टिफिकेट मिला | भारतीय देसी फिल्मों की खबरें पाएं ...

प्रहार 

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' भी 7 अगस्त को रिलीज होगी. यह फिल्म देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम के जीवन से प्रेरित है. फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है.

 

Prahaar Teaser: राजकुमार राव की फिल्म का टीजर रिलीज, 7 अगस्त

आवारापन 2 

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आएंगी. इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है.

 

आवारापन 2: 19 साल बाद लौट रहा है इमरान हाशमी का सबसे दर्दभरा किरदार, क्या  फिर जीत पाएगा शिवम दर्शकों का दिल? - awarapan-2-emraan-hashmi-shivam-pandit-story-cast-release  ...

 

बटवारा 1947 

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बटवारा 1947' भी 14 अगस्त को रिलीज होगी. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

 

Batwara 1947:'मां अपने आप में एक मजहब है..', 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज; दमदार अंदाज में दिखे सनी देओल - Batwara 1947 Movie Trailer Release Starring Sunny Deol Produce By Aamir Khan

टॉक्सिक 

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है.

 

यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' को वैश्विक दर्शकों के लिए कन्नड़ और अंग्रेजी में  शूट किया जाएगा।

ईथा 

श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईथा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है.

 

Eetha Teaser: प्रेग्नेंसी में लावनी डांस करती श्रद्धा कपूर का बड़ा धमाका, ' ईथा' का टीजर रोंगटे खड़ें कर देगा | Eetha Teaser: Shraddha Kapoor's Lavani Dance During a Pregnancy ...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही