Search

 
 
 

Entertainment News:  52 के हुए सीएम विजय, PM मोदी समेत कई हस्तियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

एक्टर और तमिलनाडु के सीएम विजय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे है.
 

Lagatar Desk : एक्टर और तमिलनाडु के सीएम विजय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे है. उनके इस खास मौके पर राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. एक्टर के इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कमल हासन तक कई हस्तियों ने उन्हें एक्टर के साथ तस्वीर सेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

हील ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

 

 

वहीं राहुल गांधी ने भी सीएम विजय को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा -तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं. तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ हूं.

 

कमल हासन और राघव लॉरेंस ने भी दी शुभकामनाएं 


तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कमल हासन और राघव लॉरेंस ने भी सीएम विजय को जन्मदिन पर बधाई दी है. कमल हासन एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखते हैं, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और लाखों लोगों के दिलों में बसने वाले प्यारे छोटे भाई विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

 

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के मौके पर उनकी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के सदस्यों ने शिवकाशी में एक भव्य समारोह आयोजित किया. इस समारोह में अभिनेता जय और राज्य मंत्री कीर्तना भी शामिल हुए.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही