Search

 
 
 

Entertainment News : धनबाद के आर्यन केल्विन बने सोशल मीडिया स्टार, इंस्टा पर 1.27 करोड़ फालोअर्स

आर्यन केल्विन झारखंड के रहने वाले एक बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार हैं .वह मुख्य रूप से धनबाद जिले के भूली इलाके के रहने वाले हैं
 

Lagatar desk  : आर्यन केल्विन झारखंड के रहने वाले एक बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार हैं .वह मुख्य रूप से धनबाद जिले के भूली इलाके के रहने वाले हैं. आज आर्यन के इंस्टाग्राम पर 1.27 करोड़ फालोअर्स हैं. उनके वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज और मिलियंस में लाइक्स आते हैं.

 

आर्यन केल्विन आज मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सफलता की नई मिसाल बन चुके हैं. संघर्ष भरे दिनों से निकलकर उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल हालात में भी अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं. 

 

 

शुरुआती दिनों में उड़ाया गया मजाक


आर्यन ने जब अपने शुरुआती वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरू किए तो उन्हें प्रोत्साहन से अधिक ताने सुनने पड़े. कुछ वीडियो में ताश के पत्तों के इस्तेमाल को लेकर लोगों ने जुआरी तक कह दिया. समाज के तानों और आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी.

 

लगातार वीडियो एडिटिंग, स्क्रिप्टिंग और कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने में जुटे रहे. उनकी मेहनत धीरे-धीरे रंग लाने लगी और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती चली गई.

 


स्कार्पियो खरीदते समय छलक पड़े आंसू


आर्यन ने अपनी सफलता से न सिर्फ खुद की जिंदगी बदली, बल्कि अपने माता-पिता के सपनों को भी पूरा किया. अपनी कमाई से उन्होंने परिवार के लिए शानदार महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक कार खरीदी, जो उनके संघर्ष और सफलता का प्रतीक बन गई है.हाल ही में आर्यन केल्विन की इंस्टाग्राम आईडी डिलीट (सस्पेंड या बैन) हो गया था. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही