Lagatar desk : भोजपुरी सिनेमा के सितारों की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों और गानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है.इंस्टाग्राम पर इन कलाकारों की बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं. आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में किसके सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं.
खेसारी लाल यादव हैं नंबर-1
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे हैं. उनके गाने और फिल्में हमेशा चर्चा में रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 9.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

अक्षरा सिंह की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं. हाल ही में वह फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ स्पेशल डांस नंबर में नजर आई थीं. इसके अलावा वह जल्द ही श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' में भी दिखाई देंगी. इंस्टाग्राम पर उनके 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

पवन सिंह तीसरे स्थान पर
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 6.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

आम्रपाली दुबे की भी बड़ी फैन फॉलोइंग
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उनकी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर आम्रपाली के 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज लोगों को पसंद
भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके ग्लैमरस फोटो और वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

निरहुआ इस लिस्ट में सबसे पीछे
भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं. हालांकि, इस सूची में उनके फॉलोअर्स सबसे कम हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
![]()