Search

 
 
 

Entertainment News: करण ने तेजस्वी को शादी के लिए किया प्रपोज, रोमांटिक वीडियो वायरल

बिग बॉस फेम कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थी,
 

Lagatar desk : बिग बॉस फेम कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थी, लेकिन अब सामने आई तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. दुबई के खूबसूरत रेगिस्तान में करण ने बेहद खास अंदाज में तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

 

रेगिस्तान के बीच बना यादगार प्रपोजल मोमेंट

इन दिनों करण और तेजस्वी दुबई में शूट हो रहे रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ का हिस्सा हैं. इसी दौरान करण ने अपनी लेडी लव को खास सरप्राइज देने का फैसला किया. सामने आई तस्वीरों में रेगिस्तान के बीच शानदार और रॉयल सजावट नजर आ रही है.

 

करण घुटनों पर बैठकर रिंग बॉक्स खोलते दिखाई दिए, जिसे देखकर तेजस्वी पूरी तरह हैरान रह गई. उनकी आंखों में खुशी और भावुकता साफ दिखाई दी. इसके बाद करण ने उन्हें डायमंड रिंग पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया. यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद होते ही इंटरनेट पर छा गया.

 

इमोशनल हुईं तेजस्वी, रोमांस ने जीता फैंस का दिल

प्रपोजल के दौरान तेजस्वी अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाई और उनकी आंखें नम हो गई. करण उन्हें प्यार से संभालते और मुस्कुराकर शांत कराते नजर आए. इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और रोमांटिक किस के साथ इस पल को और यादगार बना दिया.फैंस सोशल मीडिया पर इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई यूजर्स इसे टीवी इंडस्ट्री का सबसे रोमांटिक प्रपोजल बता रहे हैं.

 

रॉयल लुक में नजर आया कपल

इस खास मौके पर दोनों का शाही अंदाज भी खूब चर्चा में है. करण कुंद्रा नीले रंग की रॉयल ड्रेस, लाल पगड़ी और मोतियों की माला में किसी राजकुमार जैसे दिखे. वहीं तेजस्वी सफेद रंग के खूबसूरत आउटफिट में बेहद ग्लैमरस और एलीगेंट नजर आईं.दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया है. अब हर किसी को इस चर्चित कपल की शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही