Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करुप्पु का जलवा, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और वीकेंड का पूरा फायदा फिल्म को मिला.
 

Lagatar Desk : सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और वीकेंड का पूरा फायदा फिल्म को मिला. सोशल मीडिया पर मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और थिएटर्स में फैन्स के जबरदस्त उत्साह का असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है.

 

 

तीसरे दिन ‘करुप्पु’ ने की रिकॉर्ड कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया.

तमिल वर्जन से कमाई: 24.20 करोड़ रुपए

तेलुगु वर्जन से कमाई: 4.15 करोड़ रुपए

दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपए कमाए थे. ऐसे में तीसरे दिन कलेक्शन में करीब 17.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.


तीन दिनों में 68 करोड़ का नेट कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन शानदार ग्रोथ देखने को मिली.

भारत में अब तक का कलेक्शन

पहला दिन: 15.50 करोड़ रुपए

दूसरा दिन: 24.15 करोड़ रुपए

तीसरा दिन: 28.35 करोड़ रुपए

कुल नेट कलेक्शन: 68 करोड़ रुपए

वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.देशभर में फिल्म करीब 6818 शोज में चल रही है.

 

भाषा के अनुसार कलेक्शन


तमिल वर्जन: 57.70 करोड़ रुपए

तेलुगु वर्जन: 10.30 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड 120 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

‘करुप्पु’ विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है. तीसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 13 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया.इसके साथ ही फिल्म का विदेशी बाजार में कुल कलेक्शन 42 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन


इंडिया ग्रॉस: 78.75 करोड़ रुपए

ओवरसीज ग्रॉस: 42 करोड़ रुपए

कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: लगभग 120.75 करोड़ रुपए

 

दर्शकों को पसंद आ रही है ‘करुप्पु’ की कहानी

फिल्म में सूर्या एक दमदार फाइटर और वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो कोर्टरूम और एक्शन दोनों में अपने दुश्मनों को मात देता है. फिल्म में एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है.‘करुप्पु’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है. फिल्म को ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है.इस फिल्म में सूर्या के अलावा तृषा कृष्णन ,स्वासिका ,इंद्रांस ,योगी बाबू ,शिवदा ,नैटी सुभ्रमण्यम सुप्रीत रेड्डी शामिल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही