Search

 
 
 

Entertainment news : कियारा -सिद्धार्थ का मालदीव वेकेशन, बेटी के साथ बिताए खास पल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त अपनी बेटी के साथ अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही है. जिसकी तस्वीरें हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्रम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त अपनी बेटी के साथ अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही है. जिसकी तस्वीरें हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्रम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है.शेयर किए तस्वीर में एकट्रेस पति-सिद्धार्थ के टेनिस खेलती नजर आ रही ,तो कहीं बेटी को पढ़ा रही हैं.  

  


कियारा आडवाणी ने ऑरेंज बिकिनी में तस्वीर दिखाई. समंदर में एक्ट्रेस चिल करती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि, बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस काफी जल्दी फिट हो गई हैं. जिसकी काफी तारीफ भी की जा रही है.

 

हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह समंदर और बीच के बीच सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा - सन किस्ड डेज, सॉल्टी बाल और लव ऑफ माई लाइफ के साथ शांति भरा दिन

 

शेयर किए पोस्ट में कियारा ने पहली बार अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा की झलक भी फैंस के साथ शेयर की. एक तस्वीर में वह अपनी बेटी किताब पढ़ाती दिख रही हैं, जिसमें बच्ची के छोटे-छोटे हाथ भी नजर आ रहे हैं.

 

कियारा से एक दिन पहले ही मालदीव से पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी तस्वीरें शेयर की थी. बेशक साथ में किसी फोटो में नहीं दिखे हैं. पर एक ही लोकेशन पर हैं. बॉलीवुड के इस कपल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जिन्हें लोगों का काफी प्यार मिलता है.

 

वहीं, कुछ तस्वीरों में कियारा का ग्लैमरस अंदाज भी देखने को मिला. वह ऑरेंज बिकिनी में समंदर के बीच चिल करती दिखीं, तो एक अन्य लुक में वन-शोल्डर ब्लैक बिकिनी के साथ मल्टीलेयर स्लिट स्कर्ट पहने नजर आईं. खुले बाल, काला चश्मा और मिनिमल मेकअप में उनका स्टाइल बेहद आकर्षक लगा.

 

मां बनने के बाद कियारा की फिटनेस भी चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस उनकी ट्रांसफॉर्मेशन और फिट बॉडी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.दिलचस्प बात यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक दिन पहले मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. हालांकि दोनों साथ में किसी फोटो में नजर नहीं आए, लेकिन लोकेशन एक ही है, जिससे साफ है कि कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहा है.

 

वेकेशन के दौरान यह कपल सिर्फ रिलैक्स ही नहीं कर रहा, बल्कि स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले रहा है. एक तस्वीर में सिद्धार्थ टेनिस खेलते नजर आए, जो उनकी एक्टिव लाइफस्टाइल को दर्शाता है.

 

https://lagatar.in/dhanbad-news-pack-of-stray-dogs-mauls-child-5-year-child-

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही