Search

 
 
 

Entertainment News : Lock Upp 2 - Alliance को टक्कर देने आ रहा बिग बॉस 20, जानें कब होगा ऑनयर

इस समय लॉकअप 2 और अलायंस जैसे रिएलिटी शोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. इन शोज से जुड़े ट्विस्ट, कंटेस्टेंट्स और विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं.
 

Lagatar Desk : इस समय लॉकअप 2 और अलायंस जैसे रिएलिटी शोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. इन शोज से जुड़े ट्विस्ट, कंटेस्टेंट्स और विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब इसी बीच टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर भी हलचल तेज हो गई है. खबर है कि मेकर्स ने नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कंटेस्टेंट्स के नामों पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है.

 

 

बताया जा रहा है कि बिग बॉस 20 अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकता है. इसके अलावा, ज्यादा देर हुई तो बिग बॉस नवंबर के पहले हफ्ते में टीवी पर दस्तक देगा.शो की थीम और कंटेस्टेंट्स के बीच पुराने और नए खिलाड़ियों (Old vs. New) के बीच टक्कर की भी चर्चाएं हैं. शो के होस्ट एक बार फिर सलमान खान ही होंगे, और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं के अनुसार, इस शो के लिए मिस्टर फैज़ू (Faisal Shaikh), अंजलि अरोड़ा और उर्फी जावेद जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.इसके अलावा कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई जाने-माने टीवी और फिल्म सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैंकुशाल टंडन,एल्विश यादव,जन्नत जुबैर,नेहा धूपिया,मल्लिका शेरावत,कृष्णा श्रॉफ,पारस कलनावत,भावीका शर्मा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही