Search

 
 
 

Entertainment News : गौरव -आकांक्षा के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही ...

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन नए खुलासे और विवाद देखने को मिल रहा हैं. इसी बीच शो से बाहर हो चुकीं कंटेस्टेंट माधुरी जैन ग्रोवर ने आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना से तलाक के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है
 

Lagatar  Desk : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन नए खुलासे और विवाद देखने को मिल रहा हैं. इसी बीच शो से बाहर हो चुकीं कंटेस्टेंट माधुरी जैन ग्रोवर ने आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना से तलाक के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

 

  https://lagatar.in/chaibasa-treasury-scam-government-funds-landed-in-national-footballers-account-comes-under-cid-investigation

 

यह उनका निजी फैसला है

द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में माधुरी जैन ग्रोवर ने कहा कि लोग इस मामले को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. उनके मुताबिक, आकांक्षा ने अपने रिश्ते से जुड़ी बात को शो में अपने 'सीक्रेट' के रूप में साझा किया, लेकिन इससे यह तय नहीं होता कि मामला सिर्फ पब्लिसिटी के लिए था.

 

माधुरी ने कहा कि जब गौरव खन्ना शो में आए, तो उनके हाव-भाव से ऐसा लगा कि उन्हें इस खुलासे की पहले से जानकारी नहीं थी. गौरव ने कैमरे पर भी कहा था कि वे इस मुद्दे पर अभी बात ही कर रहे थे. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि इतने निजी मामले को राष्ट्रीय मंच पर क्यों लाया गया.

 

शादी की सच्चाई सिर्फ दोनों जानते हैं

माधुरी ने आगे कहा कि किसी भी शादी की असली स्थिति सिर्फ उस रिश्ते में रहने वाले दो लोग ही जानते हैं. आकांक्षा ने खुद कहा था कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं. उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा.उन्होंने कहा-लोगों का काम राय बनाना है. कोई भी अपनी-अपनी सोच के हिसाब से इस मामले को देखेगा, लेकिन सच्चाई क्या है, यह सिर्फ गौरव और आकांक्षा ही जानते हैं.

 

फैंस के बीच छिड़ी बहस

माधुरी जैन ग्रोवर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग इसे दोनों के रिश्ते में आई वास्तविक दरार मान रहे हैं, जबकि कई यूजर्स अब भी इसे शो की रणनीति और टीआरपी से जोड़कर देख रहे हैं. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही