Search

 
 
 

Entertainment News : शादी के चार साल बाद अलग हुए मौनी -सूरज, कहा दोस्ती रहेगी

एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. शादी के चार साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया है.
 

Lagatar  desk : एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. शादी के चार साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया है. 14 मई 2026 को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस खबर की पुष्टि की.

 

 

मौनी और सूरज ने की अलग होने की घोषणा

पिछले कई महीनों से मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं. अब कपल ने खुद सामने आकर बताया है कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है.अपने बयान में दोनों ने कहा कि वे इस समय को निजी तौर पर संभालना चाहते हैं और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.

 

मौनी रॉय ने जताई नाराजगी

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रही हैं, जिससे वे काफी निराश हैं. उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की.

 

एक्ट्रेस ने लिखा -मैं सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि कृपया हमारी निजता और गरिमा बनाए रखें. मेरे या सूरज के बारे में कोई भी झूठी कहानी न फैलाएं. इस मुश्किल समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.कपल ने आगे लिखा- हमने आपसी सहमति से अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. हमारे मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान और समझ आज भी कायम है.

 

दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं दोनों

स्टेटमेंट के आखिर में मौनी और सूरज ने कहा कि वे आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. साथ ही उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का समर्थन और समझदारी के लिए धन्यवाद भी दिया.

 

2022 में हुई थी शादी

मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही