Search

 
 
 

Entertainment News : OMG 2 को लेकर छलका परेश रावल का दर्द,बोलें- मुझे क्रेडिट नहीं मिला

एक्टर परेश रावल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म 'OMG 2' को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
 

Lagatar Desk : एक्टर परेश रावल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म 'OMG 2' को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में परेश रावल ने दावा किया कि फिल्म की शुरुआती कहानी उनकी थी, लेकिन बाद में इसमें कई बड़े बदलाव किए गए, जिसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया.

 

पहले पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित थी कहानी

परेश रावल के मुताबिक, 'OMG 2' की मूल कहानी एक पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित सामाजिक ड्रामा थी. इसमें यौन शिक्षा, समाज की सोच और अपने बच्चे के लिए न्याय की लड़ाई जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया जाना था.उस समय कहानी में किसी भी भगवान या दैवीय किरदार की कोई भूमिका नहीं थी.

 

अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद बदली कहानी

अभिनेता ने बताया कि जब अक्षय कुमार इस प्रोजेक्ट से जुड़े, तब फिल्म की कहानी में बड़े बदलाव किए गए और उसमें एक दैवीय किरदार को शामिल किया गया. परेश रावल ने कहा कि वह इस बदलाव से सहमत नहीं थे. इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया. उनका यह भी कहना है कि उन्हें कहानी या कॉन्सेप्ट का कोई क्रेडिट भी नहीं दिया गया.

इंडस्ट्री के कई लोगों को पता है कि आइडिया मेरा था'

परेश रावल ने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों को इस बात की जानकारी है कि इस कहानी का मूल विचार उनका था.उन्होंने कहा कि अमित राय, अक्षय कुमार, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान सभी जानते हैं कि यह उनका आइडिया था.उन्होंने यह भी कहा कि संभव है अजय देवगन और सलमान खान ने विषय की संवेदनशीलता और संभावित विवाद को देखते हुए फिल्म करने से मना कर दिया हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही