Search

 
 
 

Entertainment News : आर. माधवन ने बताया सक्सेस मैरेज का मंत्र

एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. शानदार एक्टिंग के साथ-साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए पहचाने जाने जाते है
 

Lagatar desk : एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. शानदार एक्टिंग के साथ-साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए पहचाने जाने जाते है .हाल ही में रिश्तों को लेकर दिलचस्प बातें साझा की. उन्होंने बताया कि कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें हर पुरुष अपनी पार्टनर से कहना या पूछना चाहता है, लेकिन झिझक की वजह से कह नहीं पाता.

 

 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पोस्ट

 

आर. माधवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें उन 5 चीजों का जिक्र था, जिन्हें पुरुष अपनी पत्नी या पार्टनर से चाहते हैं, लेकिन पूछने में शर्म महसूस करते हैं.पोस्ट में लिखी बातें थीं कभी-कभी वह खुद पहल करे,सार्वजनिक रूप से उसकी तारीफ करे .हमेशा प्यार जताए खुलकर भरोसा दिखाए.

 

 बाहरी दुनिया से ज्यादा रिश्ते को प्राथमिकता दे .माधवन की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और कई लोग इसे रिश्तों को समझने वाला संदेश बता रहे हैं.

 

 

r madhavan post

 

34 साल पुराना है रिश्ता

आर. माधवन और उनकी पत्नी सरिता का रिश्ता काफी मजबूत माना जाता है. दोनों ने शादी से पहले करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर 1999 में शादी की. इस तरह उनका साथ करीब 34 साल पुराना हो चुका है.दोनों की मुलाकात कोल्हापुर में हुई थी, जहां सरिता, माधवन की पब्लिक स्पीकिंग क्लास की स्टूडेंट थीं. वहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.

 

शादी को लेकर क्या बोले माधवन

एक पॉडकास्ट में माधवन ने अपनी सफल शादी का राज बताते हुए कहा था .हमारे बीच भी उतनी ही बहस और लड़ाइयां होती हैं जितनी किसी भी कपल में होती हैं. लेकिन हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. मैं हमेशा सरिता को यह महसूस कराने की कोशिश करता हूं कि मैं खुद को कितना भाग्यशाली मानता हूं.उन्होंने यह भी कहा कि रिश्ते में बराबरी, सम्मान और भावनात्मक समझ सबसे जरूरी चीजें हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही