Search

 
 
 

Entertainment  News : प्राइम वीडियो पर छाई क्राइम ड्रामा वेब सीरीज राख, टॉप 10 में बनाई जगह

प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हुई 8 एपिसोड की फिक्शनल क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीत रही है
 

Lagatar Desk : प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हुई 8 एपिसोड की फिक्शनल क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीत रही है.दमदार कहानी, शानदार अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति के दम पर यह सीरीज कम समय में ही प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित ओरिजिनल सीरीज में शामिल हो गई है. 

 

Prime Video पर धुआं काट रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, दिल दहला देगा Crime  Thriller का क्लाईमेक्स - ali fazal and sonali bendre starrer crime thriller  raakh trending no 1 on prime video

 

 

रिलीज के बाद से ही 'राख' को ग्लोबल स्तर पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है. सीरीज 23 देशों में नंबर-1 पर ट्रेंड कर चुकी है, जबकि 60 देशों की टॉप-10 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही. महज दो सप्ताह के भीतर यह पिछले दो वर्षों में प्राइम वीडियो इंडिया की सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल डेब्यू सीरीज बन गई है. साथ ही इसे प्राइम वीडियो की दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी सीरीज का भी दर्जा मिला है.

 

 

Prime Video पर धुआं काट रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, दिल दहला देगा Crime  Thriller का क्लाईमेक्स - ali fazal and sonali bendre starrer crime thriller  raakh trending no 1 on prime video

सोनाली बेंद्रे ने जीता दर्शकों का दिल

सीरीज में सोनाली बेंद्रे ने पीड़ित बच्चे की मां मोना अरोड़ा का किरदार बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली अंदाज में निभाया है. उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है. वहीं अली फजल की परफॉर्मेंस को उनके करियर की सबसे बेहतरीन अदाकारी में से एक माना जा रहा है.

 


इसके अलावा आमिर बशीर ने एक टूटे हुए पिता की भावनाओं को बेहद सशक्त तरीके से पर्दे पर उतारा है. आकाश मखीजा और रामदीप यादव ने बाबू और रज्जो जैसे खौफनाक किरदारों को जीवंत बनाकर कहानी को और भी असरदार बनाया है.

 

अपराध, न्याय और रिश्तों की कहानी

'राख' सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि अपराध, नैतिकता, न्याय और अपनों को खोने के दर्द जैसी गहरी भावनाओं को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है. यही वजह है कि सीरीज दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भी पहली पसंद बन गई है. कई समीक्षकों ने इसे भारतीय क्राइम थ्रिलर जॉनर के लिए नया बेंचमार्क बताया है.

 

 

इन कलाकारों से सजी है 'राख'

प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण एंडेमोल शाइन इंडिया ने भाडीपा के सहयोग से किया है. इसके निर्माता दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी हैं. कहानी का सृजन, लेखन और सह-निर्देशन अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने किया है, जबकि संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं.

 


सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके साथ आकाश मखीजा, रामदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदार निभाते नजर आते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही