Search

 
 
 

Entertainment News: भारती सिंह के पॉडकास्ट में फूट-फूटकर रोई राखी सावंत, बोलीं- घर श्मशान जैसा महसूस...

एक्ट्रस राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानो से सबको हंसाते नजर आती है. लेकिन इसी बीच उनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे राखी सावंत फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है.
 

Lagatar  Desk  : एक्ट्रस राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानो से सबको हंसाते नजर आती है. लेकिन इसी बीच उनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे राखी सावंत फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है.

 

दरअसल हाल ही में राखी सावंत, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं ,अपनी बेबाकी और मस्ती के लिए जानी जाने वाली राखी, इस बातचीत के दौरान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं .इस पॉडकास्ट में राखी ने अपने जीवन के उन पहलुओं का जिक्र किया, जिसे सुनकर भारती भी भावुक हो गईं और उनके आंसू छलक आए

 

 

मां की याद में हुईं भावुक


राखी ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि जब उनकी मां जिंदा थीं, तब वह उनका बहुत ख्याल रखती थीं. उन्होंने कहा कि मां के जाने के बाद घर बिल्कुल खाली और सूना लगने लगा है. राखी ने बताया कि अब उन्हें 'घर एकदम श्मशान घाट जैसा लगता है, कोई नहीं है पूछने वाला. जिंदगी में कोई भी नहीं है.वीडियो में राखी सावंत अपना दर्द शेयर करती दिख रही हैं. वह कहती हैं, रोती हूं, कल रात को ही खूब रोई हूं. आकर कोई पूछने वाला नहीं, खाना खाया, खाना नहीं खाया. 

 

 

दोबारा शादी से डरती हैं राखी


अपनी असफल शादियों को लेकर भी राखी काफी भावुक दिखीं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें दोबारा शादी करने से डर लगता है. राखी का कहना था कि कुछ लोग उन्हें सिर्फ इस्तेमाल करना चाहते हैं और उनके नाम का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इन सब चीजों की वजह से उनका भरोसा टूट चुका है.

 


जिंदगी अकेली गुजार रही हैं राखी


राखी ने दो शादियां की लेकिन दोनों शादियां टूट गईं. पहली शादी उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह से की थी. 2022 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद राखी ने साल 2022 में बिजनेसमैन आदिल खान से शादी की और एक साल में ही उनकी ये शादी भी टूट गई. राखी अब अपनी जिंदगी अकेली गुजार रही हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही