Search

 
 
 

Entertainment News : राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का दमदार ट्रेलर आउट, इस दिन होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज को तैयार है. जो 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया.जिसमे राम चरण का जबरदस्त अंदाज, दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी देखने को मिली है.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज को तैयार है. जो 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया.जिसमे राम चरण का जबरदस्त अंदाज, दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी देखने को मिली है.

 

 


ट्रेलर की शुरुआत से ही दिखा दमदार माहौल

पेद्दी के ट्रेलर की शुरुआत एक ट्रेन सिग्नल क्रॉस करने वाले सीन से होती है. इसके बाद गांव के मजदूरों पर हो रहे अत्याचार की झलक दिखाई जाती है, जो कहानी के गंभीर माहौल को स्थापित करती है.फिर एंट्री होती है फिल्म के मुख्य किरदार ‘पेद्दी’ यानी राम चरण की.

 

बोमन ईरानी कहते नजर आते हैं -इस गांव में सबके फेवरेट गेम बदलते रहते हैं, लेकिन फेवरेट प्लेयर सिर्फ एक है… पेद्दी.इसके बाद ट्रेलर में राम चरण क्रिकेट, पहलवानी और रनिंग जैसे कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं. उनका रफ एंड टफ लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

 

जान्हवी कपूर का दिखा खूबसूरत और कूल अंदाज

ट्रेलर में जान्हवी कपूर की भी झलक देखने को मिलती है. वह सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आई हैं. उनके किरदार में कूल एटीट्यूड और भावनात्मक गहराई दोनों दिखाई देती हैं.

 

विलेन बने दिव्येंदु शर्मा

फिल्म में दिव्येंदु शर्मा विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनकी एंट्री काफी दमदार दिखाई गई है. वह राम चरण के किरदार से टकराते नजर आते हैं और दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है.

 

गांव और लोगों के लिए लड़ता दिखा ‘पेद्दी’

ट्रेलर के आखिर में राम चरण अपने गांव और लोगों की इज्जत बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं. फिल्म में नेशनल लेवल की रेसलिंग और रनिंग प्रतियोगिताओं की झलक भी दिखाई गई है.एक तरफ जहां ट्रेलर में हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ भावनात्मक दृश्यों ने कहानी को और मजबूत बनाया है.

 

स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है फिल्म

‘पेद्दी’ एक तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. कहानी 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश के एक गांव पर आधारित है. फिल्म में राम चरण एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी ताकत और नेतृत्व से गांव को एकजुट करता है और उसकी इज्जत बचाने के लिए लड़ता है.फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है.फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ,दिव्येंदु शर्मा ,शिव राजकुमार ,जगपति बाबू ,बोमन ईरानी

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही