Search

 
 
 

Entertainement News : ब्रह्म मुहुर्त में रिलीज हुआ रामायण  का ट्रेलर, रावण के रूप में छाए यश

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण रिलीज को तैयार है. जो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी
 

Lagatar Desk : रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण रिलीज को तैयार है. जो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, अब इसी बीच मेकर्स ने आज 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे  ब्रह्म मुहुर्त में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. ट्रेलर में रणबीर कपूर और यश के शानदार लुक्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है.

रामायणम्' के ट्रेलर में

'रामायणम्' के ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण के किरदार से होती है, जो फकीरा बनकर चेहरा छुपाकर महल में घुसने की कोशिश करता है. तभी रक्षक उससे पूछते हैं कि कौन हो तुम ,तो इस पर रावण बोलता है- तुम्हारा नया राजा. और फिर वह लात मारकर महल का भारी भरकम दरवाजा खोलकर अंदर घुस जाता है.

 


यश बने रावण का आक्रामक रूप, राम के रूप में भगवान विष्णु का जन्म

फिर रावण की आवाज आती है- देवलोक, पृथ्वीलोक, पाताललोक...तीनों लोकों में एक ही राज होगा, रावण राज. रावण के तांडव के बीच फिर राजा दशरथ बने अरुण गोविल को दिखाया जाता है, जो हवन और यज्ञ कर रहे हैं.

 

रावण के प्रकोप से जब सभी देवता और राजा अपने भविष्य को देख डरे नजर आए, तो भगवान विष्णु मदद को आते हैं. वह राजा दशरथ के यहां उनके बेटे राम के रूप में जन्म लेते हैं ताकि पृथ्वी पर आए संकट से लोगों को बचा सकें.एक शख्स ने लिखा, 'राम कमाल के लग रहे हैं, राम असल में ऐसे ही रहे होंगे.एक अन्य शख्स ने लिखा, मेरे लिए तो शो स्टॉपर रावण है, क्या दमदार लग रहे हैं यश.

 

स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि दक्षिण भारतीय स्टार यश 'रावण' की भूमिका में तहलका मचाने वाले हैं. वहीं साई पल्लवी 'माता सीता', रवि दुबे 'लक्ष्मण' और सनी देओल 'भगवान हनुमान' के रूप में दिखाई देंगे. इनके अलावा अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), शीबा चड्ढा (मंथरा), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और काजल अग्रवाल (मंदोदरी) जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 

दिवाली 2026 पर दस्तक देगा पहला भाग

नितेश तिवारी की यह सिनेमैटिक मास्टरपीस दर्शकों को एक अलग ही जादुई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है. फिल्म का पहला भाग 'रामायण: पार्ट 1' इसी साल दिवाली 2026 के पावन अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. इसके बाद इस महागाथा का दूसरा अध्याय यानी 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा. ब्रह्म मुहूर्त में हुए इस ट्रेलर लॉन्च के साथ ही सिनेमा इतिहास के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही