Lagatar Desk : अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'हैवान' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ आएंगे अक्षय और सैफ
फिल्म 'हैवान' की सबसे खास बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों की जोड़ी साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' में दिखाई दी थी. लंबे समय बाद दोनों स्टार्स को एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं.
हैवान' साल 2016 में रिलीज हुई मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है. ओरिजिनल फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रेया पिलगांवकर, सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'हैवान'
मेकर्स के मुताबिक, 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने मिलकर किया है. इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी रोहन शंकर ने लिखी है. रोहन इससे पहले चर्चित फिल्म 'सैय्यारा' के दमदार डायलॉग लिख चुके हैं.
Leave a Comment