Search

 
 
 

Entertainment News : अकेलेपन वाली वायरल पोस्ट पर सलमान खान ने दी सफाई, बोले- मैं अकेला कैसे हो…

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें अकेलेपन और तन्हाई का जिक्र था
 

Lagatar desk  : सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें अकेलेपन और तन्हाई का जिक्र था.पोस्ट वायरल होते ही फैंस उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हो गए. अब सलमान खान ने खुद सामने आकर इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई बताई है.

 

 

सलमान बोले- मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था

सलमान खान ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने साफ किया कि उनका पोस्ट उनकी निजी जिंदगी या मानसिक स्थिति से जुड़ा नहीं था.

 

उन्होंने अपने नए पोस्ट में लिखा -अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. जब मेरे पास इतना बड़ा और अद्भुत परिवार और दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे रह सकता हूं जब मेरे पास आप सब हैं, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं मैं सबसे बड़ा नाशुक्रा इंसान होऊंगा.

 

 

वायरल पोस्ट से मां सलमा खान भी हो गई थीं परेशान

सलमान खान ने बताया कि उनकी पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखकर उनकी मां सलमा खान भी घबरा गई थीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा -कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए थोड़ा समय चाहिए होता है, बस.इसके साथ ही उन्होंने मीडिया कवरेज पर चुटकी लेते हुए कहा -इस बार कोई फोटो नहीं, ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया. मम्मी पूछ रही हैं – क्या हुआ बेटा चिल करो यार.

 

क्या था सलमान का वायरल पोस्ट

इससे पहले सलमान खान ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा था, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी.उन्होंने लिखा था -मैं, मैं, खुद से, खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं - अकेला और तन्हा.अकेलापन पसंद से होता है और तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता.अब इसके आगे आप खुद तय करें कि आपको क्या करना है.इस पोस्ट के बाद फैंस ने कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं.

 

सोशल मीडिया पर जमकर हुई चर्चा

सलमान की पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स के बीच चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे अभिनेता की भावनात्मक स्थिति से जोड़कर देखा, जबकि कुछ ने इसे जीवन दर्शन बताया.अब सलमान की सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ पहले ‘बैटल ऑफ गलवां’ नाम से रिलीज होने वाली थी. हालांकि अब फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है. कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज में देरी भी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही