Search

 
 
 

Entertainment News : तमिलनाडु के सीएम विजय से मिली सामंथा, शेयर की तस्वीरें

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मा इंति बंगारम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है.जो 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
 

Lagatar desk : सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मा इंति बंगारम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है.जो 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच एक्ट्रेस ने चेन्नई में अपने पुराने को-स्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

 

 एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फिल्म 'मा इंति बंगारम' के प्रमोशन के सिलसिले में चेन्नई पहुंची थीं, जहां उन्होंने सीएम विजय से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इसी के साथ एक्ट्रेस ने विजय के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है.

 

 


सामंथा ने थलपति विजय के साथ तस्वीरें शेयर कीं 

हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो विजय से मिलने नजर आ रही है.लाल साड़ी में वो बेहद सुंदर लग रही है.साथ ही कैप्शन में लिखा-आज जब मैं चेन्नई पहुंची, तो बहुत खुशी महसूस हुई. मैं हमारे CM से मिलने जो जा रही थी. मुझे हमेशा से लगता था कि विजय सर सिर्फ़ स्क्रीन पर हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं. विजय की एनर्जी, उनकी मौजूदगी और जिस तरह लोग उन्हें पसंद करते हैं, उसे देखकर मुझे हमेशा से यही लगता रहा है कि कि वे किसी बड़ी चीज के लिए बने हैं.

 


सामंथा और विजय की साथ में फिल्में


विजय और सामंथा ने पिछले कुछ सालों में तीन ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों ने सबसे पहले एआर मुरुगाडोस की फिल्म 'कैथी' (2014) में साथ काम किया था. इसके बाद वे एटली की फिल्मों 'थेरी' (2016) और 'मर्सल' (2017) में साथ नज़र आए, जो बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी हिट साबित हुईं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही