Search

 
 
 

Entertainment News : ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में साथ दिखेंगे समय रैना -रणवीर अल्लाहबादिया, प्रोमो वीडियो वायरल

द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा में है. शो से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया लंबे समय बाद एक साथ नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा में है. शो से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया लंबे समय बाद एक साथ नजर आ रहे हैं.

 

 


कपिल शर्मा के शो में समय रैना का मजेदार अंदाज


वायरल क्लिप में समय रैना अपने चिर-परिचित अंदाज में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर मजेदार तंज कसते दिखाई दे रहे हैं. स्टेज पर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ खड़े समय की टाइमिंग और पंचलाइन दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

 

एक क्लिप में रणवीर कहते हैं कि समय का दिल बहुत साफ है. इस पर कपिल मजाक में कहते हैं, “जिसने हमारा शो बंद करवा दिया, उसने तुम्हें जिंदा छोड़ दिया, दिल तो साफ ही होगा.” इसके बाद माहौल ठहाकों से गूंज उठता है.

 

समय के जोक्स ने लूटी महफिल


जब रणवीर कहते हैं कि पिछले एक साल में उनकी दोस्ती गहरी हुई है, तो समय तुरंत जवाब देते हैं, “ऐसा इसे लगता है, लेकिन हां हुई तो है. कपिल इस पर चुटकी लेते हुए कहते हैं, दोस्ती हो ही जाती है, धारा भी एक ही लगी होगी.


समय आगे कहते हैं, बचपन से सपना था कि कपिल सर, सिद्धू पाजी और अर्चना मैम के साथ टीवी पर आऊं, लेकिन आप ही ओटीटी पर आ गए.इस लाइन पर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं.

 

प्रोमो वीडियो भी हुआ वायरल


नेटफ्लिक्स ने शो का एक प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें समय रैना कहते हैं कि उन्हें नहीं पता उनके साथ मेहमान कौन होगा. तभी रणवीर एंट्री करते हैं और समय मजाक में निराशा जताते हैं—अरे यार, ऐसा हो ही नहीं सकता.यह एपिसोड 2 मई को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

 

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद


पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया के कुछ बयानों पर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थीं. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को उनका पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही