Search

 
 
 

Entertainment News : दिव्यांका त्रिपाठी  के घर गूंजी किलकारी,शादी के 10 साल बाद जुड़वां बेटों को दिया जन्म

दिव्यांका त्रिपाठी  के घर किलकारी गूंजी है .शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी है. उन्होंने आज जुड़वां बेटों को जन्म दिया है.
 

Lagatar desk : दिव्यांका त्रिपाठी  के घर किलकारी गूंजी है .शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी है. उन्होंने आज जुड़वां बेटों को जन्म दिया है.हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा – मेरे करण अर्जुन आ गए. 

 

 

41 साल की उम्र में 2 बेटों की मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी


दिव्यांका त्रिपाठी को मां बनने का सुख 41 साल की उम्र में मिला है और अब उनकी सारी मुरादें पूरी हो चुकी हैं. दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दो बेबी बॉयज के साथ लिखा था, हमने भगवान से खुशियां मांगीं, उन्होंने कहा- डबल लो और हमें दो जुड़वां बेटे हुए हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, और कुछ हफ्ते पहले उनकी बेबी शावर सेरिमनी हुई थी

 


'मेरे करण-अर्जुन आ गए'


इसके साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. 'द बॉयज' आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है. मेरे करण अर्जुन आ गए. दिव (दिव्यांका) और मैं माता-पिता बनने के इस नए और अद्भुत अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.

 

 

फैंस और सेलेब्स ने दिव्यांका-विवेक को दी बधाइयां


दिव्यांका और विवेक दहिया के इस पोस्ट पर फैंस-सेलेब्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं, और वो कपल को खूब बधाई दे रहे हैं. सुरभि ज्योति और करिश्मा तन्ना ने भी कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. वो भी जल्द मां बनने वाली हैं. वहीं, अंकिता लोखंडे, पूजा गौर, जेमी लीवर, आरती सिंह और अमित टंडन ने भी दिव्यांका और विवेक को बधाई दी.

 

दिव्यांका को होंगे जुड़वां बच्चे, लगाए जा रहे थे ऐसे कयास


मालूम हो कि सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जुड़वां बच्चों की मां बनेंगी. हालांकि, इस पर कपल ने रिएक्ट नहीं किया था, पर अब वो कयास सच साबित हुए हैं. वहीं, विवेक ने बताया कि दिव्यांका और दोनों बच्चे एकदम ठीक हैं और परिवार अभी खुशियों और जश्न के माहौल में डूबा हुआ है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही