Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainmet News :  ऋषिकेश के फुटपाथ पर सोते नजर आए सुनील ग्रोवर, लिखा- तारे जमीन पर

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमे वो ऋषिकेश में फुटपाथ पर सोते नजर आ रहे है. जिसे देख यूजर्स हैरान हैं और एक्टर की सादगी की तारीफ कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमे वो ऋषिकेश में फुटपाथ पर सोते नजर आ रहे है. जिसे देख यूजर्स हैरान हैं और एक्टर की सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

 

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का है. यहां सुनील ग्रोवर एक फुटपाथ पर अन्य लोगों के बीच सोते दिखे. वह फुटपाथ पर चादर बिछाकर वहीं सो गए और बराबर में ही चप्पलें उतारी हुई थी. 

 

इस वीडियो को शेयर कर सुनील ग्रोवर ने लिखा, तारे जमीन पर.कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कभी भी लोगों को चौंकाने का मौका नहीं छोड़ते हैं.अब सुनील ग्रोवर को हाल ही एक फुटपाथ पर गरीबों और अन्य लोगों के बीच सोते हुए देखा गया.

 


सुनील ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर आम भक्तों के बीच खुले आसमान के नीचे चादर बिछाकर सोते नजर आ रहे है. करोड़ों कमाने के बावजूद उनकी यह सादगी और जमीन से जुड़ा अंदाज देखकर फैंस भावुक हो गए हैं और उन्हें कमाल का इंसान और फेवरेट बता रहे हैं.

 

सुनील ग्रोवर का स्टारडम


सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और अपने स्टारडम के पीक पर हैं. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर ने कादर खान से लेकर आमिर खान, डोनाल्ड ट्रंप, गुलजार, जावेद अख्तर और सलमान खान समेत कई सेलेब्स को ऐसे अपने अंदर उतारा कि हर कोई देखता रह गया. लेकिन ऑनस्क्रीन पर्सनैलिटी से इतर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. उनकी सादगी भरा लाइफस्टाइल हर किसी को मुरीद बना लेता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही