Search

 
 
 

Entertainment  News : इंतजार हुआ खत्म, रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर इस दिन होगी रिलीज

रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, सनी देओल और मल्टीस्टारर यह फिल्म  रामायण पार्ट 1 रिलीज को तैयार है. जो दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का आज एलान कर दिया गया है.
 

Lagatar Desk :रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, सनी देओल और मल्टीस्टारर यह फिल्म  रामायण पार्ट 1 रिलीज को तैयार है. जो दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का आज एलान कर दिया गया है. साथ ही मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है.

 

रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर

हाल ही में मेकर्स ने आज अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. मेकर्स ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें राम, लक्ष्मण और सीता एक राजभवन में दिख रहे हैं.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा - भारत से दुनिया तक, रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर दुनियाभर में 24 जुलाई को रिलीज होगी. बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार 24 जुलाई का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है.

 


इसके आगे लिखा है- हजारों सालों से रामायण ने कई पीढ़ियों को धर्म के रास्ते मर्यादा, साहस और धैर्य के साथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है. पर अब नई यात्रा शुरू हो रही है. भारत की सबसे बड़ी सभ्याताओं एपिक्स में से एक दुनिया में पेश हैं, जो आज तक भारतीय सिनेमा में आजतक नहीं हुआ है. बता दें, फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, सनी देओेल, यश, काजल अग्रवाल और लारा दत्ता समेत कई स्टार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.

 

कब रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. यह दो भागों में बनने वाली फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही