Search

 
 
 

Entertainment News : 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के साथ जीता दर्शकों का दिल, मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.जो दर्शकों का भरपूर एंटरटेन करती नजर आ रही है. अक्षय कुमार स्टारर इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं
 

Lagatar  Desk : 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.जो दर्शकों का भरपूर एंटरटेन करती नजर आ रही है. अक्षय कुमार स्टारर इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. फिल्म की कॉमेडी, एक्शन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

दर्शकों को पसंद आई फिल्म की कॉमेडी और मनोरंजन

फिल्म देखने के बाद दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘वेलकम टू द जंगल’ शानदार एंटरटेनर है. काफी समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म ने इतना हंसाया है. फिल्म का हर पल मजेदार है और यह बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है.

 

अक्षय कुमार की एक्टिंग ने जीता दिल

फिल्म में अक्षय कुमार के अभिनय की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है. एक दर्शक ने लिखा, पहला हाफ अच्छा है, लेकिन दूसरा हाफ और भी दमदार है. अक्षय कुमार हमेशा की तरह शानदार लगे, वहीं बाकी कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. कॉमेडी और एक्शन का शानदार मिश्रण इसे पूरी तरह फैमिली एंटरटेनर बनाता है.

 

'वेलकम बैक' से बेहतर बता रहे फैंस

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स फिल्म की तुलना 'वेलकम बैक' से भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,वेलकम टू द जंगल’, ‘वेलकम बैक’ से कहीं बेहतर फिल्म है." वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि फ्रेंचाइजी की नई फिल्म मनोरंजन करती है, लेकिन आज भी 'वेलकम का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है.

 

मल्टीस्टारर स्टारकास्ट बनी फिल्म की खासियत

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और लारा दत्ता शामिल हैं जिनमें 30 से ज्यादा कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही